फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   House collapsed in Mandi, 18 cattle died due to fall of cowshed

मंडी में मकान ध्वस्त, गोशाला के गिरने से 18 मवेशियों की दबकर मौत

Tue, 12 Jul 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
House collapsed in Mandi, 18 cattle died due to fall of cowshed
गजनोहा के पास मंडी-रिवालसर-कलखर मार्ग पर आए मलबे के बीच गंतव्य तक पहुंचते यात्री । - फोटो : Mandi
सुंदरनगर/रिवालसर (मंडी)। देररात से मंगलवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जिले में सर्वाधिक नुकसान रिवालसर और सुंदरनगर क्षेत्र में हुआ है। रिवालसर में 11 संपर्क मार्ग बंद हैं जबकि मंडी-कलखर वाया रिवालसर स्टेट हाईवे कलखर से गजनोहा तक करीब 10:00 घंटे तक बाधित रहा। हवाली के पास सड़क पर खड़ा टिपर भी डंगा धंसने के कारण मलबे में दब गया।
विज्ञापन

सुंदरनगर में भारी बारिश के कारण रियूर, दुुर्गापुर, नैणा देवी, समलौन, छापडु, चलहौर, चड़ी, झैहर, दूसरा खाबू, चौकी चंद्राहण, कोठी गहरी, पिलीमुंदडू आदि गांवों में यातायात बाधित रहा। नेहरा गांव में एक कच्चा रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

बांदीधार के नेरड़ गांव में एक गोशाला ध्वस्त होने से 15 बकरियां और तीन मवेशी दबकर मर गए। सोमवार देर रात करीब दो बजे मंडी-जाहू वाया रिवालसर मार्ग भारी भूस्खलन से बाधित हो गया। यातायात को वाया नेरचौक भेजा गया। मंगलवार सुबह 12 बजे ही मार्ग खोला जा सका। गलमा मार्ग भी कुछ देर के लिए बंद रहा। इससे लोक निर्माण विभाग को करीब दो करोड़ के नुकसान का अनुमान है। काफी संख्या में वाहन भी फंसे रहे। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी का कहना है कि नुकसान का आंकलन कर प्रभावितों की नियमानुसार मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
लोगों ने जाग कर काटी रात, घरों में घुसा पानी
देर रात बारिश ने गजनोहा से कलखर तक भारी तबाही मचाई। घरों में पानी घुस आया। लोगों ने डर के मारे पूरी रात जागकर काटी। बारिश से नकदी फसलों को भी नुकसान हुआ है। प्रभावितों ने जिला प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजे की मांग की है।

.......
इन परिवारों को हुआ नुकसान
बारिश के कारण सुंदरनगर के नेरड़ गांव के देवेंद्र कुमार की गोशाला ढह गई। इसमें मवेशियों की दबकर मौत हो गई थी। एक गाय को मुश्किल से बचाया जा सका। दूसरी ओर नेहरा गांव के हरदेव का स्लेटपोश कच्चा रिहायशी मकान बारिश की भेंट चढ़ गया। दोनों मामलों में लाखों के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन ने दोनों मामलों में पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के रूप में दस-दस हजार की राशि प्रदान की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed