फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hospital cleaning supervisor injured in Jogindernagar attack by jackals

Mandi News: जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमले से अस्पताल का सफाई पर्यवेक्षक घायल

Thu, 04 Jun 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hospital cleaning supervisor injured in Jogindernagar attack by jackals
अब दारट बगला पंचायत में रंगड़ों के हमले से दहशत, घरों में कैद हुए लोग
विज्ञापन

अब तक 30 लोगों को घायल कर चुके हैं रंगड़

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपमंडल की द्राहल, ढेलू, कुराटी और कुठेहड़ा पंचायतों में हुए हमलों से लोगों में फैली दहशत अभी कम भी नहीं हुई थी कि अब दारट बगला पंचायत में भी रंगड़ों ने हमला कर दिया। बुधवार सुबह करीब सात बजे रंगड़ों के एक झुंड ने अचानक लोगों पर धावा बोल दिया, जिसमें जोगिंद्रनगर अस्पताल के सफाई पर्यवेक्षक संजय कुमार (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार रंगड़ों का एक बड़ा झुंड दारट बगला पंचायत में अचानक आंधी की तरह पहुंचा और लोगों के साथ-साथ मवेशियों को भी निशाना बनाया। हमले में कई लोगों और पशुओं को गहरे घाव आए। अधिकांश घायलों ने नजदीकी अस्पतालों में प्राथमिक उपचार कराया, जबकि चेहरे पर गंभीर डंक लगने से घायल संजय कुमार को अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर उपचार देना पड़ा। उपमंडल भर में अब तक रंगड़ों के हमलों में 30 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार को दारट बगला पंचायत में रंगड़ों के भय के कारण लोग घंटों तक अपने घरों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। स्थानीय निवासी विनोद कुमार, कपिल और मीना देवी ने बताया कि रंगड़ों के लगातार हो रहे हमलों से पूरे उपमंडल में दहशत का माहौल है। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed