{"_id":"6838aa1d25524302ea09f054","slug":"hospital-administration-should-provide-security-to-lab-workers-amarjeet-mandi-news-c-90-1-ssml1025-157641-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करे अस्पताल प्रशासन : अमरजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करे अस्पताल प्रशासन : अमरजीत
विज्ञापन
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में लैब तकनीशियन और नर्सों में सामने आए विवाद को लेकर लैब तकनीशियन संघ की प्रदेश इकाई के कानूनी सलाहकार एवं मंडी जिला लैब तकनीशियन संघ के प्रधान अमरजीत शर्मा ने लैब कर्मियों को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग उठाई है। कहा कि वार्डों में उपचाराधीन मरीजों के सैंपल लेना और लेवलिंग करना स्टाफ नर्सों का काम है, जबकि स्टाफ नर्सें सैंपल लेने से मना करती हैं।
कहा कि नर्सों की ओर से वार्डों में मरीजों के सैंपल न लेने की वजह से लैब कर्मचारियों को वार्डों में दाखिल मरीजों के तीमारदारों की ओर से दुर्व्यवहार कर धमकाया जा रहा है। जोनल अस्पताल मंडी में कार्यरत लैब तकनीशियनों ने कई बार इस बारे में अस्पताल प्रशासन को पत्र दिए हैं, लेकिन आज तक इस विषय पर कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया है।
कहा कि लैब कर्मचारियों पर लोगों का अधिक ज्यादा दबाव रहता है। अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि जो काम जिस केटेगरी का है उन्हें सख्त आदेश जारी किए जाएं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया कि लैब में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करवाए जाएं। उन्होंने जोनल अस्पताल मंडी प्रशासन से आग्रह किया कि वार्डों दाखिल मरीजों के सैंपल कलेक्शन और लेवलिंग कार्य के लिए स्टाफ नर्सों को आदेश जारी किए जाएं, ताकि मरीजों का समय पर उपचार हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि इस विवाद का समाधान नहीं हुआ तो लैब तकनीशियन संघ इस मुद्दे को स्वास्थ्य निदेशक और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाएंगे। जिस किसी ने भी लैब कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया है उसके खिलाफ अस्पताल प्रशासन कार्रवाई करें।