फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Horticulture Minister to visit Mandi on the 22nd and 23rd

Mandi News: बागवानी मंत्री 22 और 23 को मंडी के दौरे पर

Tue, 20 Oct 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Horticulture Minister to visit Mandi on the 22nd and 23rd
मंडी। राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 22 और 23 अक्तूबर को मंडी के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान बागवानी मंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। जगत सिंह नेगी 22 अक्तूबर को सुबह पलहोटा में एचपी शिवा क्लस्टर पलहोटा-दो में मोनो रेल का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह गोहर के उद्यान विस्तार केंद्र बाढु में नवनिर्मित उद्यान प्रसार अधिकारी कार्यालय-सह-आवासीय भवन तथा फल संतति और प्रदर्शनी बाग मधान में नवनिर्मित उद्यान प्रसार अधिकारी कार्यालय-सह-आवासीय भवनों तथा पौध स्वास्थ्य केंद्र सुंदरनगर का भी उद्घाटन करेंगे। वह दोपहर बाद करसोग में नवनिर्मित सेब नर्सरी का निरीक्षण करेंगे। रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह करसोग में होगा। प्रवास के दूसरे दिन 23 अक्तूबर को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे बागबानी मंत्री तत्तापानी में प्रस्तावित गर्म पानी स्नानागार व सामुदायिक भवन के निर्माण स्थल का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह तत्तापानी से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed