फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   honored for excellent work

Mandi News: उत्कृष्ट कार्य करने पर किए सम्मानित

Mon, 06 Jan 2025 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
honored for excellent work
एडीसी ने ऋण स्वीकृत करने पर बैंक भी किए पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्वयं सहायता समूहों का ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने पर 10 एफएलसीआरपी (वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति) को अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने सम्मानित किया। इस दौरान ऋण स्वीकृत करने वाले तीन बैंकों को भी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में सोमवार को सम्मानित किया। समूहों को ऋण मंजूरी के सबसे अधिक आवेदन चौंतड़ा विकास खंड की एफएलसीआरपी दीपा और सरिता ने भेजे। दीपा ने 29 स्वयं सहायता समूहों के 52 लाख और सरिता ने 28 समूहों के 71 लाख के आवेदन बैंकों को भेजे।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5 से लेकर 19 दिसंबर तक लोन दिवस अभियान चलाया गया था। इस अवधि में जिले में 850 स्वयं सहायता समूहों को 17 करोड़ रुपये ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित गया था। लक्ष्य के मुकाबले 480 स्वयं सहायता समूहों को 11.93 करोड़ रुपये राशि के ऋण जारी करने के आवेदन एफएल-सीआरपी ने विभिन्न बैंकों को प्रस्तुत किए। बैंकों ने 3.77 करोड़ की ऋण राशि समूहों को स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ऋण उपलब्ध करवाकर ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को बढ़ाया जाएगा। महिलाओं को क्रेडिट लिंकेज के प्रति जागरूक करने के लिए क्लस्टर स्तर पर पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक ने बताया कि इस वित्त वर्ष में स्वयं सहायता समूहों को 61 करोड़ रुपये का ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 29 करोड़ के ऋण मंजूर कर लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed