फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Homes of 25 families in danger due to water leakage in Samkhetar ward

Mandi News: समखेतर वार्ड में पानी की लीकेज से 25 परिवारों के घरों को खतरा

Mon, 01 Jul 2024 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Homes of 25 families in danger due to water leakage in Samkhetar ward
समखेतर वार्ड का निरीक्षण करते सह आयुक्त विकास शर्मा, साथ में जल श​क्ति विभाग के अ​धिकारी व स्था
धरातल वाली मंजिल के कमरों में आई सीलन और दीवारों में पड़ी दरारें
विज्ञापन

बरसात में लोगों को सताने लगा डर, पुरानी पाइपें नहीं बदली तो हालात होंगे खराब
निगम के सह आयुक्त की मौजूदगी में जल शक्ति विभाग ने वार्ड का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मानसून के जिले में पहुंचने से पहले जल शक्ति विभाग की लीक हो रही पाइपों ने समखेतर वार्ड में लोगों की समस्या बढ़ा दी है। वार्ड के तहत आते डूग्गी पैराेल और बंगला मोहल्ले में पानी की पाइपों में लीकेज होने से 25 परिवारों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि धरातल की मंजिल पर बने कमरों में सीलन आ गई है और कई घराें में दीवारों पर दरारें तक आ गई हैं। सोमवार को नगर निगम के सह आयुक्त विकास शर्मा की मौजूदगी में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने वार्ड का निरीक्षण किया तो यह बात सामने आई। इस दौरान स्थानीय पार्षद निर्मल वर्मा भी मौजूद रहीं।
निरीक्षण के दौरान पाया कि वार्ड में जल शक्ति विभाग की पुरानी पाइपों के कई जगह लीकेज होने से यह समस्या आ रही है। जैसे ही रूटीन में पानी छोड़ा जा रहा है, लोगों के घरों में सीलन की समस्या बढ़ रही है। कई जगह लोगों की ओर से नालियों के ऊपर बनाए घरों और दुकानों में भी सीलन होने के मामले सामने आए। ऐसे में जब तक वार्ड में पुरानी पानी की पाइपों को बदला नहीं जाता, तब तक समस्या से लोगों को निजात नहीं मिलेगी। वार्ड में कई जगह पुराने घरों के बंद पड़ने से पानी जमीन में रिसकर दूसरे घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके अलावा वार्ड में बड़ी चौक और दरमियाना मोहल्ले में करीब 15 परिवार बिना सीवरेज कनेक्शन के मिले। कई जगह सीवरेज पाइप के लीकेज होने पर सह आयुक्त विकास शर्मा ने मौके पर संबंधित विभाग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। स्थानीय पार्षद निर्मल वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकारियों के साथ वार्ड का निरीक्षण कर उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया गया। वार्ड में पानी के रिसाव से कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में संबंधित विभाग को आगामी बरसात से पहले समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन


कोट्स
निरीक्षण में कई चीजें सामने आई हैं। संबंधित विभाग को पानी की पुरानी पाइपों को बदलने के बारे में कहा गया है। सीवरेज सुधार करने के निर्देश भी दिए गए।
-विकास शर्मा, सह आयुक्त, नगर निगम मंडी।
मामला अमर उजाला के जरिये मेरे ध्यान में आया है। अब तक पुरानी पाइपें हटा देनी चाहिए थी। मामले को लेकर निरीक्षण पर गए अधिकारी से पूरी जानकारी लेकर इसका समाधान करवा दिया जाएगा। सीवरेज की समस्या का भी जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राज कुमार सैणी, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed