{"_id":"61783093b01c7b7b743f031b","slug":"home-burnt-in-seraj-mandi-news-sml388466672","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराज के लुगाड़ी में मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराज के लुगाड़ी में मकान जलकर राख
विज्ञापन
सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्हनी के लुगाड़ी गांव में आग की भेंट चढ़ा मकान।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्हनी के लुगाड़ी गांव में सोमवार देर रात चार कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। प्रभावित परिवारों को 1.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे सेतु देवी पत्नी तरु राम के मकान में अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि मकान की निचली मंजिल में मवेशी बंधे हुए थे। एक कमरे में घास तथा एक कमरे में सेतु देवी रहती थी। पीड़ित परिवार के एक अन्य घर में कार्यक्रम चल रहा था। जहां सभी मेहमान जुटे हुए थे। अचानक मकान में आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया।
आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और निचली मंजिल में बंधे मवेशियों को बाहर निकाला। आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया था कि पूरा मकान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
हल्का पटवारी हंसराज ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित सेतु देवी को फौरी राहत के तौर पर एक हजार रुपये की राशि दी गई है। स्थानीय ग्राम पंचायत के उपप्रधान रूप चंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पीड़ित परिवार निर्धन है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से उचित आर्थिक मदद करने की मांग की है।