फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Holi festival: Chhoti Kashi painted in the colors of faith

होली उत्सव : आस्था के रंग में रंगी छोटी काशी

Mon, 02 Mar 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Holi festival: Chhoti Kashi painted in the colors of faith
मंडी। शहर में होली उत्सव के दौरान युवा पीढ़ी ने आधुनिकता के रंग में रंगकर खूब जश्न मनाया। वहीं, शहरवासियों ने प्राचीन परंपरा का भी बखूबी निर्वहन किया। युवा ऐतिहासिक सेरी मंच के सामने डीजे की धुनपर जमकर थिरके। दूसरी ओर शहरवासियों ने राजमहल में राज देवता माधो राय को गुलाल लगाकर होली खेली। होली खेलने के लिए राज देवता अपने मंदिर के बाहर बरामदे में विराजमान रहे। बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों ने सेरी मंच से इतर राज देवता माधो राय के साथ रंगोत्सव मनाया।
विज्ञापन

राज देवता मंदिर के बाहर इस्कान संस्था के अनुयायियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर भारतीय संस्कृति के रंग में रंगकर नृत्य किया। संस्था का उद्देश्य भगवान कृष्ण की भक्ति (भक्ति योग) गीता के ज्ञान और हरे कृष्ण मंत्र का प्रचार करना है। इस दौरान समूचा परिवेश हरे कृष्णा से गुंजायमान रहा। दरअसल, राज देवता माधो राय को मंडी रियासत का राजा कहा जाता है, इसलिए होली का त्योहार इन्हें रंग लगाए बिना अधूरा माना जाता है। माधो राय को गुलाल लगाने के बाद होली उत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन

रियासतकाल से चली आ रही परंपरा
कहा जाता है कि रियासतकाल में राजा घोड़े पर सवार होकर प्रजा के बीच होली खेलने जाते थे। उस समय स्थानीय स्तर पर प्राकृतिक रंगों से होली खेली जाती थी। मंदिर के प्रांगण में पीतल के बड़े बर्तनों में रंग घोला जाता था। राजा अपने दरबारियों के साथ यहां होली खेलते थे। रियासतकाल खत्म हो गया है, लेकिन शहर में राजा और प्रजा का मेल आज भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed