फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himcare, CT scan facility on Ayushman card closed

Mandi News: हिमकेयर, आयुष्मान कार्ड पर सीटी स्कैन सुविधा बंद

Fri, 07 Mar 2025 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Himcare, CT scan facility on Ayushman card closed
जोनल अस्पताल मंडी में स्थापित क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स की सीटी स्कैन लैब।
मंडी। क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स ने जोनल अस्पताल मंडी में हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड पर सीटी स्कैन की सुविधा बंद कर दी है। इस कारण अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आ रहे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जोनल अस्पताल मंडी में पीपीपी मोड पर क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स की ओर से सीटी स्कैन यूनिट लगाई गई है। इसमें सरकार की सभी योजनाओं के तहत अस्पताल में भर्ती होने पर सीटी स्कैन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड पर निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा बंद कर दी है। नकद राशि लेकर ही सीटी स्कैन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद जोनल अस्पताल मंडी प्रबंधन ने प्रदेश सरकार को सूचित कर दिया। इसी के साथ क्रस्ना प्रबंधन को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उधर, अस्पताल आने वाले मरीजों को इस कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निशुल्क सुविधा न मिलने पर नकद भुगतान करना पड़ रहा है। सीटी स्कैन करवाने आए मरीज के तीमारदार राकेश ने बताया कि जब वह आयुष्मान कार्ड के तहत सीटी स्कैन करवाने गए तो उन्हें यह कहा गया कि यह कार्ड नहीं चलेगा। सीटी स्कैन के बदले उन्हें नकद भुगतान करना पड़ा, तब जाकर सीटी स्कैन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अभी तक कंपनी की तरफ से नोटिस का जवाब नहीं आया है। कंपनी लंबित धनराशि का हवाला दे रही है जबकि इसका भुगतान समय-समय पर किया जा रहा है। अभी आयुष्मान योजना के तहत मात्र 3500 का जबकि हिमकेयर के तहत 4,73,164 का भुगतान बकाया है। इस तरह से कंपनी मेडिकल सुविधा को बंद नहीं कर सकती, यह नियमों के विपरीत है। मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया गया है।
-डाॅ. डीएस वर्मा, एमएस, जोनल अस्पताल मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed