फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal Pradesh reached top-5 due to improvement in education sector: Agnihotri

शिक्षा क्षेत्र में सुधार से टॉप-5 में पहुंचा हिमाचल : अग्निहोत्री

Fri, 03 Oct 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh reached top-5 due to improvement in education sector: Agnihotri
बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बड़सु में स्थित विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के स्थापना दिवस पर आयोज
नेरचौक (मंडी)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन के चलते हिमाचल प्रदेश अब देश के टॉप फाइव राज्यों में शामिल हो गया है। प्रदेश पहले 21वें स्थान पर था, जो कांग्रेस सरकार बनने के बाद तीसरे स्थान पर पहुंचा है।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के बड़सु स्थित विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 20वें स्थापना समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संस्थान में नई इकाई का उद्घाटन व छात्रावास का शिलान्यास भी किया। इस दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए उपमुख्यमंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व उन्होंने कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को वीडियो के माध्यम से याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया, केशव नायक, हेमंत शर्मा, तरूण पाठक, चमन राही, अनिल शर्मा, अनुपमा शर्मा, जलशक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ (परियोजना) धर्मेंद्र गिल, चीफ इंजीनियर मंडी उपेंद्र वैद्य, एसडीएम स्मृतिका नेगी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed