{"_id":"6a02c1682e8b868d350630fc","slug":"himachal-news-iit-mandi-student-drowns-in-stream-vipin-kumar-was-a-resident-of-haryana-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: आईआईटी मंडी के छात्र की खड्ड में डूबने से मौत, हरियाणा निवासी था विपिन कुमार; 21 वर्ष थी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: आईआईटी मंडी के छात्र की खड्ड में डूबने से मौत, हरियाणा निवासी था विपिन कुमार; 21 वर्ष थी उम्र
Tue, 12 May 2026 11:28 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 12 May 2026 11:28 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में आईआईटी मंडी के बीटेक छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। हरियाणा निवासी विपिन कुमार आईआईटी मंडी के साउथ कैंपस कमांद स्थित नाको हॉस्टल के कमरा नंबर-120 में रह रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जिला मंडी के कमांद क्षेत्र में आईआईटी मंडी के बीटेक प्रशिक्षु की रियागड़ी खड्ड में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विपिन कुमार (21) निवासी वार्ड-1 ओल्ड सिटी लोहारू, भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह आईआईटी से डाटा साइंस में बीटेक कर रहा था और संस्थान के साउथ कैंपस कमांद स्थित हॉस्टल में रहता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छात्र रविवार को दोस्तों के साथ आईआईटी मंडी परिसर से करीब दो किलोमीटर दूर रियागड़ी खड्ड में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि वह तैरना नहीं जानता था और पानी की गहराई पता न होने से डूब गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने उसे खड्ड से बाहर निकाला और उसे तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, आईआईटी के रजिस्ट्रार डॉ. केएस पांडे ने बताया कि संस्थान इस घटना के संबंध में जांच करवाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं का दोहराव न हो। संस्थान पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन