{"_id":"69b23afa4fb14f0bac05ba78","slug":"himachal-mandi-after-a-minor-argument-a-wife-threw-boiling-milk-on-her-husband-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मामूली बहस के बाद पत्नी ने पति पर फेंक दिया खौलता हुआ दूध, पुलिस ने दर्ज किया मामला; यहां की है घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मामूली बहस के बाद पत्नी ने पति पर फेंक दिया खौलता हुआ दूध, पुलिस ने दर्ज किया मामला; यहां की है घटना
Thu, 12 Mar 2026 09:33 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, भांबला (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भांबला (मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:33 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में मामूली बहस के बाद एक पत्नी ने अपने पति पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ लापरवाही से नुकसान पहुंचाने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकाघाट पुलिस थाना हटली के तहतत जमनौंण गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली बहस के बाद एक पत्नी ने अपने पति पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया।
विज्ञापन
इस घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित धर्मपाल (32) निवासी जमनौण ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते बुधवार रात करीब 8 बजे जब वह अपनी पत्नी नीना कुमारी के साथ रसोई में बैठा था तो उनके बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
धर्मपाल ने आरोप लगाया कि उसने पत्नी को बहस करने से रोका तो आवेश में आकर नीना कुमारी ने चूल्हे पर उबल रहा दूध उस पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ लापरवाही से नुकसान पहुंचाने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी मंडी विनोद कुमार मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन