फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachal Day celebrations to be held at Sheri Manch

Mandi News: शेरी मंच पर मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

Tue, 07 Apr 2026 04:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:55 AM IST
विज्ञापन
Himachal Day celebrations to be held at Sheri Manch
तैयारियों को लेकर एडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। डॉ. मदन कुमार ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि 15 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे ध्वजारोहण कर भव्य मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। साथ ही परेड का निरीक्षण करेंगे और अपना संदेश देंगे।

इससे पहले मुख्य अतिथि इंदिरा मार्केट परिसर में स्थित संकन गार्डन में शहीद स्मारक और गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मार्चपास्ट में पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चे भाग लेंगे। समारोह में स्थानीय स्कूलों सहित अन्य संस्थानों की ओर से लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने भाषा, कला एवं संस्कृति और सूचना एवं जन संपर्क विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के लिए कहा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने आयोजन से जुड़े लोक निर्माण, पुलिस, नगर निगम, जल शक्ति, विद्युत बोर्ड, गृह रक्षक, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed