फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Him Anchal Pensioners Association elected Satpal and Harnam as chief advisors

Mandi News: हिम आंचल पेंशनर्स संघ ने सतपाल, हरनाम को चुना मुख्य सलाहकार

Sun, 28 Sep 2025 03:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Him Anchal Pensioners Association elected Satpal and Harnam as chief advisors
मंडी। हिम आंचल पेंशनर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की है। मुख्य सलाहकार के रूप में सतपाल कालिया और हरनाम सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विष्णु दत्त शर्मा, एमसी चौहान, वेदप्रकाश पाठक, प्रताप चौहान, प्रीतम भारती, आर मेहता और एमएल अरोड़ा को संरक्षक बनाया गया है। बालकृष्ण जसवाल, गोपाल दत्त शर्मा, अमीं चंद शास्त्री, राज कुमार शर्मा, लक्ष्मी आर्य, रमेश, जय सिंह महंत और तिलक डढवाल को सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ उपप्रधान के रूप में रणजीत सिंह, रोशन लाल चौधरी और सुभाष शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सन्तोष बन्याल, गुरदित्तामल चौधरी, प्रेम सिंह वेदी, संजय शर्मा, शरद ठाकुर और नरेश शर्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

रत्न डोगरा को अतिरिक्त महासचिव, देवराज पटियाल को सचिव संघ मुख्यालय और रामपाल को सचिव स्टेट मुख्यालय बनाया गया है। रामपाल शर्मा, शम्भू राम जसवाल, रंजीत सिंह ठाकुर और अशोक सूरी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य लेखा परीक्षक देवराज शर्मा, लेखा परीक्षक रोशन पटियाल और कानूनी सलाहकार जानकी राम शर्मा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य संगठन सचिव के रूप में पुरुषोत्तम शर्मा और नारायण त्रिशित तथा संगठन सचिव के रूप में करतार ढिल्लों, राम मूर्ति लठ्ठ, दमयंती ठाकुर, सुरेश चौहान, देशराज ठाकुर, राम प्रकाश आचार्य, देव राज कश्यप और बलदेव ठाकुर नियुक्त किए गए हैं। मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सुनील कपिल, कैलाश चंद और रेलूराम ठाकुर को दी गई है। बालकृष्ण शर्मा, सत्यदेव पराशर और वेसर राम ठाकुर मुख्य प्रेस सचिव होंगे। प्रचार सचिव के रूप में अवनीश कुमार, नरेश कुमार, बनवारी लाल शर्मा, नोख राम, देशराज नेगी, गणेश चौहान और डंडू राम शर्मा कार्य करेंगे। प्रेस सचिव पद की जिम्मेदारी गंगा पटियाल, मेघ सिंह चौधरी और रविंद्र सपैहिया को दी गई है।

प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने आश्वासन दिया कि नव-गठित कार्यकारिणी पेंशनरों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी। सदस्यों के साथ प्रदेश स्तर तक संपर्क बनाए रखेगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed