फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Highway started sinking near four miles, cracks appeared in the pits

Mandi News: चार मील के पास धंसने लगा हाईवे, लगाए गए डंगे में आईं दरारें

Mon, 01 Jul 2024 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
Highway started sinking near four miles, cracks appeared in the pits
मनाली-कीरतपुर फोरलने में चार मील के पास धंसी सड़क। संवाद
बरसात से पहले ही दरारें आने से चिंता, डंगा गिरा तो बंद हो सकता है हाईवे
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप -केएमसी कंपनी ने नहीं लगाया सही ढंग से डंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर मंडी से पंडोह के बीच चार मील के पास केएमसी कंपनी की तरफ से लगाया गया डंगा बरसात से पहले ही धंसने लग गया है। लाखों रुपये खर्च करके लगाए गए इस डंगे में बड़ी दरारें पड़ गई हैं और यहां पर सड़क की करीब एक फीट तक धंस गई है। वाहनों को यहां पर जब जोरदार झटका लग रहा है तो उससे गाड़ी भी अनियंत्रित हो रही है। इस कारण यहां पर हादसे का अंदेशा भी बन गया है।
हैरानीजनक है कि सरकार के लाखों रुपये खर्च करने के बाद यह डंगा आखिरकार बरसात से पहले ही कैसे धंसने लग गया। स्थानीय निवासी व बीडीसी सदस्य खेम चंद, राधाकृष्ण वर्मा, टेक सिंह, विजय शर्मा, ओम चंद व अन्य ने आरोप लगाया है कि डंगा निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और खानापूर्ति करने के लिए डंगा लगा दिया गया। पिछली बरसात में भी यहां पर सड़क धंसने के कारण हाईवे एकतरफा यातायात के लिए ही बहाल रहा था। लंबे इंतजार के बाद यहां पर डंगा लगाकर हाईवे पूरी तरह से बहाल हुआ था, लेकिन अब यह डंगा धंसने की कगार पर आ गया है। यदि बरसात में यह गिरता है तो फिर से यहां पर या तो हाइवे पूरी तरह यातायात के लिए बंद हो जाएगा या फिर एकतरफा ही बहाल हो पाएगा। लोगों ने इस डंगे में इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

वहीं, जब इस बारे में केएमसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राज शेखर से बात की गई तो उन्होंने माना की डंगा धंस रहा है। उन्होंने बताया कि जहां पर सड़क धंस रही है वहां पर टारिंग की लेयर डाली जा रही है। डंगे में आई दरारों के कारणों को ढूंढकर उसके स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मनाली-कीरतपुर फोरलने में चार मील के पास धंसी सड़क। संवाद

मनाली-कीरतपुर फोरलने में चार मील के पास धंसी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed