{"_id":"688fa9228e23d5afa80cc24a","slug":"highway-remained-closed-for-half-an-hour-due-to-falling-of-rocks-at-jogni-turn-hundreds-of-vehicles-stranded-mandi-news-c-90-1-mrt1064-164684-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगणी मोड़ पर चट्टानें गिरने से आधा घंटा बंद रहा हाईवे, फंसे सैकड़ों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगणी मोड़ पर चट्टानें गिरने से आधा घंटा बंद रहा हाईवे, फंसे सैकड़ों वाहन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे के बार-बार अवरुद्ध होने के कारण यात्रियों समेत वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों जाम लग रहा है। रविवार को हाईवे पर पंडोह के पास जोगणी मोड़ में पूर्वाह्न 11 बजे पहाड़ी से पत्थर और मलबा आ गया। इससे हाईवे यातायात के लिए बाधित हो गया। मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं। यात्री और वाहन चालक परेशान हुए। पंडोह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौसम साफ होने पर मशीनरी की मदद से मलबे को हटाया गया। करीब आधा घंटा यातायात बंद रहा।
पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मंडी से औट तक चार मील, छह मील, नौ मील, पंडोह बांध के समीप कैंची मोड़, ढयौड़, जोगणी मोड़, दवाड़ा फ्लावर, झलोगी और बनाला शनि मंदिर के पास हाईवे पर भूस्खलन हो रहा है। ये क्षेत्र संवेदनशील बन गए हैं। भूस्खलन होने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जवानों की 24 घंटे तैनाती की गई है ताकि किसी भी संभावित हादसे पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। शुक्रवार सुबह भी कैंची मोड़ के पास फोरलेन पर भूस्खलन की चपेट में एक वाहन आ गया था। गनीमत रही थी कि वाहन चालक सुरक्षित निकल गया था।
शिवाबदार मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू
पंडोह। पंडोह के कैंची मोड़ के समीप पूरी तरह बंद शिवाबदार मार्ग को बहाल करने का कार्य रविवार को शुरू हो गया। मंडी-कुल्लू राजमार्ग को तो एनएचएआई ने शुक्रवार को करीब 9 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल कर दिया था, लेकिन शिवाबदार मार्ग पर स्थित चट्टानों के कारण अभी तक आवागमन बहाल नहीं हो सका था। रविवार को मौसम में सुधार होते ही लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण तलवार ने बताया कि अब पहाड़ी से पत्थर गिरने बंद हो चुके हैं, ऐसे में ब्लास्टिंग तकनीक का प्रयोग कर मार्ग पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों को तोड़ने का काम शुरू किया गया है। एक अगस्त को भी राजमार्ग बंद हुआ था और दो अगस्त को फिर से बंद हो गया था। उनका कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो सोमवार शाम तक शिवाबदार मार्ग को पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
000