{"_id":"6a1c1d937b80fd67ec0a6d3f","slug":"high-voltage-drama-continued-throughout-the-night-in-sajyopipalu-panchayat-the-matter-calmed-down-in-the-morning-mandi-news-c-90-1-ssml1045-198725-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सज्योपिपलू पंचायत में रातभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, सुबह शांत हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सज्योपिपलू पंचायत में रातभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, सुबह शांत हुआ मामला
विज्ञापन
मतपेटी को लेकर जनता और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक
एसडीएम व डीएसपी ने मौके पर संभाली स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विकास खंड की सज्योपिपलू पंचायत में पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शनिवार देर रात से रविवार तड़के सुबह तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मतपेटी को लेकर फैली गलतफहमी के कारण स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच लंबे समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं मौके पर पहुंचना पड़ा। जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मतपेटी को लेकर कुछ शंकाएं और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी हुई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल और डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी लोगों को विस्तार से दी तथा उन्हें आश्वस्त किया कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित नियमों के तहत संपन्न कराया गया है। काफी देर तक चली बातचीत के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई गई है।