{"_id":"57fb9ad14f1c1b695228ebf9","slug":"help-the-special-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों की सहायता में करें योगदान : देवव्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों की सहायता में करें योगदान : देवव्रत
मंडी
Updated Mon, 10 Oct 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में साकार संस्था के डे केयर स्कूल में वार्षिकोत्सव के दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सम्मानित करते समिति के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। साकार संस्था की ओर से संचालित विशेष बच्चों के डे केयर स्कूल का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में डे केयर स्कूल के विशेष बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। देवव्रत ने अपने संबोधन में साकार की ओर से किए जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए संस्था और इसके अध्यापकों को स्कूल के बेहतर संचालन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि साकार संस्था ईश्वरीय कार्य में लगी है। इसलिए सामाजिक संस्थाओं को भी इस संस्था का दिल खोलकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने विशेष बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की भी सराहना की। लोगों से आग्रह किया कि ऐसे बच्चों के उत्थान के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
उन्होंने सांसद रामस्वरूप शर्मा से भी संस्था के सहयोग को लेकर अपील की। इस अवसर पर उन्होंने संस्था को दो लाख देने की घोषणा भी की। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा सहित 23 लोगों ने साकार संस्था को सहयोग के लिए बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का बीड़ा उठाया। इस दौरान राज्यपाल ने शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। साकार संस्था की ओर से अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर संस्था के स्कूल को बीबीएमबी कालोनी शिफ्ट करने की मांग उठाई। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल को अवगत करवाया कि बीबीएमबी कालोनी में एस फाइव के अनेक मकान खाली पड़े हुए हैं। यदि स्कूल को बीबीएमबी कालोनी में शिफ्ट कर दिया जाता है तो संस्था को आवागमन के खर्च से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने राज्यपाल से मांग उठाई है कि वे इस संबंध में बीबीएमबी चेयरमैन से बात करें। राज्यपाल ने साकार संस्था को इस मामले को लेकर शीघ्र कार्रवाई के बारे में आश्वासन दिया। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी साकार संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। इस अवसर पर जिला भाजपा के अध्यक्ष राकेश जंवाल, एडीएम विवेक चंदेल, एसडीएम राजीव कुमार, डीएसपी संजीव भाटिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन