फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   heavy Snowfall on Shikari Devi and Kamrunag hills

शिकारी देवी और कमरूनाग में भारी बर्फबारी

Fri, 21 Jan 2022 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
heavy Snowfall on Shikari Devi and Kamrunag hills
मंडी की जंजैहली-शिकारी देवी सड़क पर लोनिवि की जेसीबी बर्फ हटाते हुए। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। मौसम के करवट बदलते ही जिले में एक बार फिर से सड़कें और बिजली-पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। जिले के नाचन और सराज में बर्फबारी से आठ सड़कें बंद हो गई हैं। सबसे ऊंची चोटी शिकारी देवी और कमरुनाग की पहाड़ियों में 6 से दस इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

बर्फबारी से जंजैहली-मगरूगला-छतरी, जंजैहली-रायगढ़-शिकारी देवी, लम्बाथाच-चियूंनी और बागचनोगी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। वहीं पाइप जमने से इन क्षेत्रों की पानी-बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई है। सहायक अधिशासी अभियंता लोनिवि जंजैहली अजय गुप्ता ने बताया कि विभागीय मशीनरी बर्फ हटाने में जुट गई है। बर्फबारी और बारिश से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। सेब बगीचों और गंदम की फसल के लिए बारिश वरदान साबित हुई है। शिकारी देवी में 10 फीट और कमरुनाग में 6 फीट तक बर्फ है। प्रशासन ने कमरुनाग और शिकारी देवी के कपाट बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में लोग घरों में दुबक गए हैं। सेब और गुठलीदार फलों के पौधों को लगाने के लिए शुक्रवार को हुई बर्फबारी और बारिश संजीवनी है। आजकल बागवान सेब, प्लम, खुमानी और अन्य फलों के पौधों को लगाने के लिए गड्ढे बनाने का काम शुरू कर दिया है। पर्याप्त नमी बागवानों के लिए वरदान सिद्ध हुई है। बागवान निहाल सिंह, मुरारी लाल, हेम सिंह, पवन कुमार, मनोहर लाल, शेर सिंह, मनीष ठाकुर, नंद लाल और उत्तम चंद ने बताया कि बारिश और बर्फबारी सेब और गुठलीदार फलों के पौधों को लगाने के लिए सौगात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed