फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Heavy rain in Jogindernagar, power failure for six hours, 10 roads remained disrupted

Mandi News: जोगिंद्रनगर में भारी बारिश, छह घंटे बिजली गुल, 10 सड़कें रहीं बाधित

Mon, 29 Jul 2024 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 29 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Jogindernagar, power failure for six hours, 10 roads remained disrupted
जोगिंद्रनगर में भारी बारिश से सड़क पर गिरे पेड़। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक करीब 10 घंटे भारी बारिश हुई। इससे नदी-नालों में अचानक उफान पर आ गए। वहीं, मंडी-पठानकोट हाईवे पर चौंतड़ा के समीप रात करीब एक बजे पेड़ गिरने से एक घंटे तक बड़े वाहनों की आवाजाही भी ठप रही। छोटे चौपहिया वाहनों को जोगिंद्रनगर से बाया ढेलू, डोहग, चौंतड़ा होकर बैजनाथ के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा बाजार, ऐहजू बीड़ में खूब तबाही मचाई। इस दौरान कुछ दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। वहीं, रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सेवाएं भी मरम्मत कार्य के चलते बाधित रही। लोक निर्माण विभाग की 10 से अधिक सड़कों पर ल्हासे गिरने से यातायात भी प्रभावित रहे। सड़कों को बहाल करवाने के लिए जेसीबी मशीनों और मजदूरों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने बताया कि विभाग की 10 से अधिक सड़कों पर मलबा गिरने से 28 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। लडभड़ोल-सांढा, गलू से पट, ब्यूंह-नोहली- पधर, गलमाठा -सजेहड़, द्रमण-कून का तर, मच्छयाल-भराडू, ब्यूह- नौहली, संपर्क सड़क समौली से द्रोबड़ा, भालारिहड़ा, निमेलरी-गंगोटी सड़क पर मलबा और चट्टानें गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत उपमंडल जोगिंद्रनगर-एक के सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने कहा कि मानसून सीजन में प्रभावित बिजली के कार्यों की मरम्मत के लिए शहरी क्षेत्र में रविवार को भी कर्मचारी तैनात रहे। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने भी बारिश से हुए नुकसान को लेकर राजस्व विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ कच्चे मकानों और कुछ पशु शालाओं में आंशिक दरारें आने की भी जानकारी प्रभावित परिवारों से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed