फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Heavy hailstorm in Khalaihal of Chauhar Ghati, cash crops destroyed

भारी ओलावृष्टि से सराज में मक्की और फूलगोभी समेत नगदी फसलों को नुकसान

Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Heavy hailstorm in Khalaihal of Chauhar Ghati, cash crops destroyed
चौहारघाटी और सराज में ओलावृष्टि से नुकसान - फोटो : Mandi
पधर/थुनाग (मंडी)। चौहारघाटी की ग्राम पंचायत खलैहल में भारी ओलावृष्टि से किसानों की नकदी फसलों को भारी क्षति पहुंची है। ओलावृष्टि से पल भर में किसानों के खेतों ने सफेद चादर ओढ़ ली। ओलावृष्टि ने किसानों के खेतों में नकदी फसलों के पौधे जड़ से ही नष्ट कर दिए हैं।
विज्ञापन

खलैहल पंचायत के गांव मयोट की कुफरी सारंग धार में किसानों की लगभग 400 बीघा भूमि में नकदी फसलों को नुकसान हुआ है। पंचायत के उप प्रधान एवं भारतीय किसान संघ विकास खंड द्रंग के अध्यक्ष देश राज ने राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों से मौका पर जाकर नुकसान का जायजा लेने और किसानों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। किसानों होशियार सिंह, पम्मी देवी, चंद्रमणि, संजय कुमार, ज्ञान चंद, दिनेश कुमार, वार्ड पंच फूला देवी, कृष्णा देवी ने बताया कि उनका ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन से मांग की जाती है कि किसानों के नुकसान का जायजा लिया जाए।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार दोपहर बाद बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है। वहीं, निचले क्षेत्रों में किसानों और बागवानों के लिए बारिश फसलों को संजीवनी लेकर आई है। ऊपरी क्षेत्रों भारी ओलावृष्टि से किसानों की नकदी पैदावार प्रभावित हुई है। ओलावृष्टि से खासकर सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी, कल्हणी, भाटकीधार, देयोल, सराउगी, शिबाखड, ध्वास, शिल्हीबागी में नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के चलते क्षेत्र में मक्की, सेब, राजमाह, फूलगोभी, बंद गोभी, फ्रासबीन सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, नायब तहसीलदार बागाचनोगी विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में ओलावृष्टि के चलते किसान और बागवानों का काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराज घाटी के किसानों में कमल देव, हेमराज, रमेश कुमार, दलीप सिंह, पेशकर, कृष्ण कुमार, देवराज, हरि सिंह, रोशन लाल, कन्हैया लाल, रामेश्वर, पवन कुमार, धनीराम, किशोर कुमार, राम सिंह, केशव राम और लुदरमणि ने कहा कि बुधवार शाम को ओलावृष्टि ने पूरी फसल को तहस-नहस कर दिया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि विभाग नुकसान का जायजा ले और उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed