फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Health services in shambles in Drang Vidhansabha area: Raj Thakur

द्रंग विस क्षेत्र में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं : राज ठाकुर

Mon, 18 Aug 2025 04:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 04:02 PM IST
विज्ञापन
Health services in shambles in Drang Vidhansabha area: Raj Thakur
पधर (मंडी)। द्रंग विस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर भाजपा द्रंग मंडल अध्यक्ष राज ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। इसके चलते मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सोमवार को प्रेस को जारी बयान में राज ठाकुर ने बताया कि नगवाईं, कटौला, पधर और बरोट अस्पताल एक या दो डॉक्टरों के सहारे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला मात्र एक डॉक्टर पर निर्भर है।
विज्ञापन

मरीजों को सीधे जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की जानी है तो सरकार को इन संस्थानों में ताला लगाना चाहिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की बदहाल सड़कों और खटारा बसों की समस्या पर भी सरकार को घेरा। शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों में रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed