फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Health Department on alert following elderly person's death due to swine flu.

Mandi News: स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 29 Aug 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Health Department on alert following elderly person's death due to swine flu.
परिवार में मातम, सुंदरनगर इलाके में हड़कंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। स्वाइन फ्लू से सुंदरनगर के बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में मातम है। वहीं, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्र को अलर्ट मोड पर रखा है। विभाग की टीम पीड़ित परिवार, आसपास के लोगों और संबंधित वार्ड पर नजर रखे हुए है।
स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। हेल्थ सुपरवाइजर और आशा वर्कर भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार के साथ ही पड़ोसियों और पूरे वार्ड को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे, दो बहुएं और एक पोता है। परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में रहते हैं लेकिन बुजुर्ग के चंडीगढ़ में उपचार के दौरान वे भी वहां एकत्रित थे। नगर परिषद के वार्ड नंबर चार की पार्षद नीलम शर्मा ने वार्डवासियों से संयम और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन

उधर, सिविल अस्पताल सुंदरनगर के एसएमओ डॉ. चमन ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed