{"_id":"702ab9571a29094a17dd99e4e9e43ab0","slug":"health-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीएचसी स्तर पर होंगे ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीएचसी स्तर पर होंगे ऑपरेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 13 Jan 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के ग्रामीणों की सुविधा के लिए विशेषज्ञों की टीम सीएचसी स्तर पर आकर आपरेशन की सुविधा प्रदान करेगी। ग्रामीणों को बेहतरीन सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से जिला में बहु-विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। आपरेशन के बाद जांच के लिए भी अस्पताल के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन
यह जांच भी शिविर में ही की जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में बहु-विशेषज्ञ शल्या चिकित्सा शिविरों का आयोजन करेगी। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों को शल्य व चिकित्सा विशेषज्ञ निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
बहु-विशेषज्ञ शल्य शिविर में स्त्री रोग, शल्य चिकित्सा रोग, आंख रोग, एक्स रे, बेहोशी व अल्ट्रासाउंट चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में रोगी की स्वास्थ्य की जांच व जांच उपरांत रोगी को ऑपरेशन की सेवाएं भी निर्धारित स्थल पर दी जाएगी। शिविर को सफल बनाने के लिए विभाग ने ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य दल का गठन किया है। जिसके सदस्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधि बनाए गए हैं। जो हर घर में जाकर लोगों को शिविर के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
रोगी को घर से शिविर स्थल तक लाने व वापस पहुंचाने में भी उक्त लोग अहम सेवाएं प्रदान करेंगे। एक सप्ताह तक उपरोक्त लोग प्रचार-प्रसार करेंगे। सीएचसी बलद्वाड़ा में 21 से 24 जनवरी, सिविल अस्पताल सरकाघाट में 27 से 30 जनवरी, सीएचसी धर्मपुर में दो से पांच फरवरी, सीएचसी पधर में आठ से 11 फरवरी और सीएचसी लडभड़ोल में 14 से 17 फरवरी तक जांच व आपरेशन किए जाएंगे।
शिविर के समाप्ति के बाद दो दिनों तक ऑपरेशन के बाद की जांच की जाएगी। इधर, सीएमओ मंडी डॉ देशराज शर्मा ने बताया कि शिविरों का आयोजन विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी शल्य चिकित्सा सेवा घर द्वार पर ही उपलब्ध करवाना है।