फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   health department

मरीज को थमा दी एक्सपायर दवाइयां

Thu, 14 Jan 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 14 Jan 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
health department

जिला के सबसे बड़े जोनल अस्पताल मंडी में कर्मचारियों ने एक मरीज को एक्सपायर डेट की दवाइयां थमा दी। अस्पताल प्रबंधन की लचर कार्यप्रणाली के चलते एक रोगी की जान खतरे में पड़ गई। हालांकि रोगी की सूझबूझ के चलते एक्सपायर दवाइयां बांटने का मामला उजागर हुआ।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरनगर क्षेत्र से संबंध रखने वाले भीम सिंह एक बीमारी से पीड़ित हैं और पिछले 13 वर्षों से दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। सुंदरनगर सिविल अस्पताल में उन्होंने 13 जनवरी को डॉक्टर के पास स्वास्थ्य जांच करवाई और डॉक्टरी सलाह के अनुसार लिखी गई दवाइयां को सरकारी स्टॉक में लेने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन


जहां बीमारी की दवाइयां शॉर्ट एक्सपायर होने के कारण उन्हें जोनल अस्पताल मंडी से दवाइयां लेने की सलाह दी गई है। जिस पर वह जोनल अस्पताल पहुंचे। जोनल अस्पताल में पर्ची का पंजीकरण करवाने के बाद कर्मचारियों ने उन्हें दवाइयां दे दीं। घर पहुंचने पर जब भीम सिंह दवाइयों का सेवन करने लगे तो उन्होंने देखा कि दवाइयां एक्सपायर हो चुकी हैं। दवाइयों नवंबर 2015 में ही एक्सपायर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाइयों में दिसंबर 2013 की पैकिंग और नवंबर 2015 एक्सपायर तिथि अंकित है। वहीं सुंदरनगर में मिलने वाली दवाइयां जल्द ही एक्सपायर होने वाली थी। चूंकि भीम सिंह ने करीब एक माह तक दवाइयों का सेवन करना था। इस कारण ही उन्हें जोनल अस्पताल से दवाइयों लेने के लिए भेजा गया था। लेकिन यहां उन्हें एक्सपायर दवाइयां थमा दी गई। इधर, जोनल अस्पताल मंडी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में नहीं है। मामले में छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed