मंडी। महाजन सभा मंडी इकाई ने रविवार को सेरी मंच पर एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इसमें विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। परामर्श, टेस्ट और दवाइयां भी वितरित कीं। सभा के प्रधान एमएल गुप्ता और प्रेस सचिव सतीश महाजन ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे से शुरू हुए शिविर में शहर के करीब तीन सौ लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया।
चिकित्सकों ने जांच के साथ ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर सहित अन्य तरह के टेस्ट किए। साथ ही रोगियों को निशुल्क दवाइयां दी गईं। प्रधान ने बताया कि शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. कुनाल महाजन, मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ. प्रमोद कुमार सिन्हा, पूर्व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय भानू, डॉ. लोकेश गुप्ता हड्डी रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ. रोहित ने अपनी सेवाएं दीं। समन्वयक लोकेंद्र ने 12 सदस्यीय टीम के साथ इस स्वास्थ्य जांच शिविर में सेवाएं दीं। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोगों की हड्डियां कमजोर पाई गईं। कुछ लोगों में खून की कमी और नजर दोष की शिकायत भी पाई गई। संवाद