फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Head of Luhakhar and Lohardi Panchayat honored

Mandi News: लुहाखर और लोहारड़ी पंचायत के प्रधान सम्मानित

Sun, 01 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Head of Luhakhar and Lohardi Panchayat honored
नेरचौक (मंडी)। बल्ह विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत लुहाखर के युवा प्रधान टेकचंद ठाकुर और ग्राम पंचायत लोहारड़ी के प्रधान रोशन बबलू को जनहित एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मेडिकल काॅलेज नेरचौक के आडिटोरियम में पर्यावर्णिका नामक एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें उपायुक्त मंडी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में दोनों प्रधानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लुहाखर के प्रधान टेकचंद ठाकुर ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर धरातल पर कार्य करते हुए अपनी लुहाखर पंचायत को नशा मुक्त पंचायत का दर्जा दिलवाकर एक उत्कृष्ट कार्य किया है। ग्राम पंचायत लोहारड़ी के प्रधान रोशन बबलू ने कुछ रोज पूर्व प्रसिद्ध माता मुरारी देवी सड़क के लिए हल्यातर के बुराहली गांव के 17 परिवारों ने भूमि दान की थी, उसमें प्रधान ने अहम भूमिका निभाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed