फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Harabagh School's recognition will play National

Mandi News: हराबाग स्कूल की मान्यता खेलेंगी नेशनल

Sun, 16 Nov 2025 10:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Harabagh School's recognition will play National
मंडी। जोगिंद्रनगर उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हराबाग की मान्यता ठाकुर ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की ऊंची कूद में प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

बीते दिनों धर्मशाला में आयोजित 40वीं अंडर-14 स्कूली राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट में मान्यता ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीतकर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। मान्यता ठाकुर ने अपनी उपलब्धि का श्रेय स्कूल के शारीरिक शिक्षक परस राम को दिया। मान्यता ठाकुर ने कहा कि उनका सपना भारत का प्रतिनिधित्व करने का है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। मान्यता ठाकुर के पिता मिस्त्री का काम करते हैं और माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन कमेटी और विद्यार्थियों ने हार पहनाकर गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य निधि शर्मा ने बताया कि स्कूल के बहुत से खिलाड़ी विभिन्न खेलों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed