{"_id":"61db0fa8a6e5085bb979d4f3","slug":"happy-on-becoming-the-deputy-director-of-sarkaghat-s-daughter-mandi-news-sml3962060158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट की बेटी के उपनिदेशक बनने पर खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट की बेटी के उपनिदेशक बनने पर खुशी
विज्ञापन
डॉ प्रवल
- फोटो : Mandi
टिहरा (मंडी)। सरकाघाट के भद्रवाड़ गांव की डॉ. प्रवल चौहान उद्यान विभाग में उपनिदेशक पद पर पदोन्नत हुई हैं। उनके पदोन्नत होने से सरकाघाट और धर्मपुर क्षेत्र में खुशी की लहर है। डॉ. प्रवल ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी लग्न से निभाएंगी।
सरकाघाट के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बलबीर सिंह वर्मा और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अध्यापिका प्रेम कुमारी ठाकुर की पुत्री डॉ. प्रवल चौहान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट से जमा दो और बाद में उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी से स्नातक और पीएचडी की। वर्ष 1999 में डॉ. प्रवल की नियुक्ति उद्यान विभाग में उद्यान विकास अधिकारी के पद पर हुई।
उनके पति भी शिमला में वरिष्ठ दंत चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। डॉ. प्रवल के उद्यान विभाग में उपनिदेशक बनने पर जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह, विधायक कर्नल इंद्र सिंह, जिप सदस्य वंदना गुलेरिया, पंचायत समिति सदस्य शिव कुमार वर्मा, नगर परिषद सरकाघाट की पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमारी, पंजाब सिंह तपवाल, बख्शी राम गुलेरिया आदि ने बधाई दी है। संवाद