फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hamirpur defeated Sirmaur in Kho-Kho

Mandi News: खो-खो में हमीरपुर ने सिरमौर को हराया

Sat, 13 Dec 2025 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur defeated Sirmaur in Kho-Kho
सुंदरनगर में 18वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष खो-खो चैंपियनशिप का शुभारंभ पर मार्च पास
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ की ओर से सुंदरनगर में 18वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष खो-खो चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश जल बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा ने किया। इस टूर्नामेंट में प्रदेश के 12 जिलों की महिला और पुरुष टीमों के करीब 360 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में खेले गए मुकाबलों में हमीरपुर ने सिरमौर को पराजित किया, जबकि बिलासपुर ने हिमाचल पुलिस को हराया। इसी वर्ग में शिमला ने सोलन तथा कुल्लू ने कांगड़ा को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। महिला वर्ग में बिलासपुर ने कांगड़ा को हराया, मंडी ने सोलन को और शिमला ने सिरमौर को पराजित कर अगले चरण में जगह बनाई।
विज्ञापन



इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, बीएसएल परियोजना के उप मुख्य अभियंता कश्मीर सिंह ठाकुर, महासचिव एवं भारतीय खो-खो महासंघ के संयुक्त सचिव एलआर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed