फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hamirpur Block emerged as the winner in Kabaddi and Kho-Kho.

Mandi News: कबड्डी और खो-खो में हमीरपुर ब्लॉक बना विजेता

Sun, 27 Sep 2026 06:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur Block emerged as the winner in Kabaddi and Kho-Kho.
डिडवीं टिक्कर/हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में आयोजित अंडर-14 छात्र जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के छह शिक्षा खंडों के 435 छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणामों में कुश्ती में बणी विजेता जबकि बिझड़ी और विकासनगर उपविजेता रहे। बॉक्सिंग में जौड़े अंब विजेता और डुग्घा उपविजेता रहा। खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में हमीरपुर ब्लॉक विजेता जबकि बिझड़ी उपविजेता रहा। वॉलीबाल में नादौन विजेता और बिझड़ी उपविजेता रहा। बैडमिंटन में भोरंज विजेता और बिझड़ी उपविजेता रहा। बास्केटबाल में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल विजेता तथा टौणी देवी स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed