फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hailstorm wreaked havoc on apple and pea crops

Mandi News: सेब और मटर की फसल पर बरपा ओलावृष्टि का कहर

Thu, 01 May 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 01 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm wreaked havoc on apple and pea crops
बालीचौकी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृ​ष्टि। स्रोत जागरूक पाठक
थुनाग (मंडी)। मौसम के करवट लेते ही ओलावृष्टि ने फलदार पौधों और मटर की फसल पर खूब कहर बरपाया है। इससे किसानों और बागवानों की आर्थिकी को बहुत नुकसान पहुंचा है। बार-बार हो रही ओलावृष्टि से किसान और बागवान चिंतित हैं।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद ओलावृष्टि से सराज के ऊपरी और मध्य क्षेत्र समेत गोहर के कई इलाकों में ओलावृष्टि ने खूब तांडव किया है। करीब आधे घंटे में खेतों में पड़ी हरे मटर की फसल बड़े पैमाने पर तबाह हो गई। तैयार हरे मटर की फसल सहित सेब व अन्य फलदार बगीचों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के किसानों और बागवानों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। ओलावृष्टि से सराज के छतरी क्षेत्र सोमनाचनी, थाची, सोमगाड़, लेहथाच, गोहर के स्यांज, मौवीसेरी सहित दर्जनों पंचायतो में दो से तीन इंच तक ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। उधर, एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि ओलावृष्टि से हुए का नुकसान का जायजा लेने के बारे में संबंधित विभाग को आदेश जारी किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed