फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gumma Rock Salt Drang Mine Mandi Himachal Pradesh 7700 Tonnes

हिमाचल: मंडी का गुम्मा नमक देशभर की थाली में बढ़ाएगा स्वाद, पांच साल में 7,700 टन उत्पादन का लक्ष्य

Sun, 25 Oct 2026 10:11 AM IST
Ankesh Dogra संजीव शर्मा, भटोग (मंडी)।
संजीव शर्मा, भटोग (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 25 Oct 2026 10:11 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की द्रंग खदान से निकलने वाला गुम्मा चट्टानी नमक अब खाद्य उत्पाद के रूप में बाजार तक पहुंचाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Gumma Rock Salt Drang Mine Mandi Himachal Pradesh 7700 Tonnes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की द्रंग खदान से निकलने वाला चट्टानी गुम्मा नमक अब देश की थाली तक पहुंचने की तैयारी में है। वर्षों से चली आ रही नमक को खाद्य उपयोग के योग्य बनाने की योजना अब सिरे चढ़ने की स्थिति में है। करीब डेढ़ साल से बंद खदान में दोबारा उत्पादन शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

हिंदुस्तान साल्ट्स लिमिटेड की नई खनन योजना को भारतीय खान ब्यूरो से मंजूरी मिल गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब जल्द ही उत्पादन शुरू होगा। इस परियोजना की सबसे अहम बात यह है कि खदान से निकलने वाले चट्टानी नमक को केवल खनन उत्पाद तक सीमित रखने के बजाय खाद्य उपयोग के योग्य बनाकर बाजार में उतारने की तैयारी है। इसके लिए नमक की गुणवत्ता जांच, प्रसंस्करण और विपणन की रणनीति पर काम किया जा रहा है। केंद्रीय नमक एवं समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान की ओर से नमक से संबंधित अध्ययन और परीक्षण किए जाने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्ता जांच और आवश्यक मानकों को पूरा करने के बाद ही इसे खाद्य उत्पाद के रूप में बाजार में उतारा जा सकेगा। स्वीकृत खनन योजना के तहत पांच साल में करीब 7,700 टन चट्टानी नमक निकालने का लक्ष्य रखा गया है। शुरुआती चरण में खनन क्षेत्र को सुरक्षित तरीके से खोला जाएगा और फिर स्वीकृत तकनीकी डिजाइन के अनुसार उत्पादन होगा। साथ ही नमक के प्रसंस्करण और खाद्य उपयोग के लिए आवश्यक गुणवत्ता मानकों को पूरा करने की दिशा में काम किया जाएगा।

विज्ञापन

स्वाद से सेहत तक उपयोगी
आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंडी के डॉ. हितेश के अनुसार गुम्मा यानी सेंधा नमक को रॉक सॉल्ट भी कहा जाता है। आयुर्वेदिक में भी इसका उपयोग प्रचलित है। सेंधा नमक का इस्तेमाल साबूदाना खिचड़ी, फलाहार, रायता, सलाद और चाट जैसे व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे करने के लिए भी इसका उपयोग प्रचलित है। इससे  गले की खराश में राहत मिल सकती है। इसके अलावा गैस, कब्ज या एसिडिटी दूर करने में भी यह नमक मददगार है। श्वसन रोगों में यह  नमक लाभदायक है। मांसपेशियों की अकड़न में भी यह नमक फायदेमंद है।

रोजगार के खुलेंगे रास्ते
खदान में उत्पादन बहाल होने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। खनन, ढुलाई और अन्य सहायक कार्यों के साथ भविष्य में प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन की व्यवस्था विकसित होने पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। यदि खाद्य नमक तैयार करने की योजना सफल रहती है तो गुम्मा के प्राकृतिक संसाधन को देश के खाद्य बाजार से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा।

खनन योजना में बदलाव और तकनीकी डिजाइन में संशोधन के कारण उत्पादन बंद था। अब नई योजना को मंजूरी मिल गई है। कामकाज की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द औपचारिकताएं पूरी होने की उम्मीद है, जिसके बाद नियमानुसार काम शुरू किया जाएगा। - प्रेम रंजन सिंह, हिंदुस्तान साल्ट्स लिमिटेड के मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed