फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Grounds and parks will be developed for youth and children in Nagrota area: Bali

नगरोटा क्षेत्र में युवाओं-बच्चों के लिए विकसित होंगे मैदान, पार्क : बाली

Sat, 27 Jul 2024 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Grounds and parks will be developed for youth and children in Nagrota area: Bali
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज में नर्सिंग स्कूल को स्तरोन्नत कर नर्सिंग काॅलेज का दर्जा दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बाल मेले में कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के लिए चरणबद्ध तरीके से चिल्ड्रन पार्क और खेल मैदान निर्मित किए जाएंगे। कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के बजट में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगातें मिली हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज में नर्सिंग स्कूल को स्तरोन्नत कर नर्सिंग काॅलेज का दर्जा दिया गया। इसके साथ ही टांडा मेडिकल काॅलेज में नवजात शिशुओं को स्तनपान को प्रोत्साहित करने के लिए शिशुओं और जच्चाओं के लिए लेक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर खोलने की बजट में घोषणा की गई है। उन्होंने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य आरंभ करने की घोषणा की। राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तहत एआई और डाटा साइंस में बीटेक डिप्लोमा आरंभ करने, नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के 200 करोड़ की लागत से नगरोटा-रानीताल नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजने की घोषणा, बड़ोह में फायर पोस्ट खोलने, पर्यटन की दृष्टि से नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने के लिए 167 करोड़ की परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली है। नगरोटा के सौंदर्यीकरण के लिए 37 करोड़, देश के सबसे बड़े म्यूजिकल फाउंटेन के लिए 40 करोड़ और होटल, वेडिंग डेस्टीनेशन तथा इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर के लिए 90 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed