{"_id":"68a7086f0fa9ac7e580ef64e","slug":"grand-pandals-will-be-decorated-at-five-places-in-jogindernagar-on-ganesh-festival-mandi-news-c-90-1-ssml1045-166667-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गणेश महोत्सव पर जोगिंद्रनगर में पांच जगह सजेंगे भव्य पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गणेश महोत्सव पर जोगिंद्रनगर में पांच जगह सजेंगे भव्य पंडाल
Fri, 22 Aug 2025 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 22 Aug 2025 05:21 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गणेश चतुर्थी पर जोगिंद्रनगर में रामलीला मैदान, पुराने पंजाब नेशनल बैंक, सुकाबाग, चौंतड़ा और भराड़ू यानी पांच स्थानों पर गणपति के पंडाल सजेंगे। गणपति महोत्सव 27 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगा। इसमें नौ भजन संध्याओं में प्रदेश भर के भजन गायक अपनी सुरीली आवाज से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। 6 सितंबर को गणपति प्रतिमा का विसर्जन मच्छयाल स्थित बडोण खड्ड में होगा।
वीरवार को जोगिंद्रनगर में गणपति सेवा समिति के सदस्यों ने पुराने पंजाब नेशनल बैंक के समीप सजने वाले गणपति के पंडाल का जायजा लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन सूद और सदस्य हरीश सोनी, विशाल शर्मा ने बताया कि मानसून के कारण पंडाल वाटरप्रूफ बनाए जाएंगे। रामलीला मैदान में बाल गणेश महोत्सव की तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं और स्थानीय प्रशासन से अनुमति ली गई है।
उधर, जोगिंद्रनगर शहर में शारदीय नवरात्र के दौरान रामलीला मंचन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। श्रीराम कलामंच के निदेशक चंदन चौहान और प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि 22 सितंबर से रामलीला शुरू होगी और 2 अक्तूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी।