{"_id":"629cefe0aaac9e5d99001a6b","slug":"gp-salapad-and-dahar-reached-the-quarter-finals-mandi-news-sml4111848128","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जीपी सलापड़ और डैहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जीपी सलापड़ और डैहर
विज्ञापन
सुंदरनगर में आयोजित विधायक क्रिकेट महाकुंभ में रविवार को आयोजित मैच में शॉट मारते हुए बल्लेबाज।
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। विधायक क्रिकेट महाकुंभ में जीपी सलापड़ और जीपी डैहर की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। रविवार को जीपी सलापड़ ने बनायक वार्ड की टीम को 46 रन से हराया वहीं जीपी डैहर ने जीपी डुमट बैहली को सात रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
रविवार को पहला मुकाबला जीपी बटवाड़ा और जीपी चमुखा के बीच हुआ। इसमें जीपी चमुखा ने आठ विकेट से जीत हासिल की।
जीपी बटवाड़ा ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट पर 99 रन बनाए। इसमें राजेंद्र कुमार ने शानदार अर्धशतकीय (50) पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीपी चमुखा की टीम ने 8.4 ओवर में दो विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें विनय ने नाबाद 53 रन बनाए।
प्री-क्वार्टर फाइनल का पहला मैच जीपी सलापड़ और बनायक वार्ड में खेला गया। जीपी सलापड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट पर 131 रन बनाए। इसमें राजीव ने शानदार 58 रन, मुनीश कुमार ने 27 रन का योगदान दिया। बनायक वार्ड की टीम छह विकेट पर महज 85 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
दूसरा प्री-क्वार्टर फाइनल मैच जीपी डैहर और जीपी डुमट बैहली में खेला गया। डैहर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 91 रन बनाए।
लक्ष्य हासिल करने उतरी जीपी डुमट बैहली की टीम आठ विकेट पर 88 रन ही बना सकी। कसी हुई गेंदबाजी के आगे डुमट बैहली के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। पीयूष ने 18, तारा चंद ने 14 और रिंकू ने 10 रन बनाए। जीपी डैहर की ओर से गेंदबाज राजीव ने तीन विकेट चटकाए। संवाद