फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government taking decisions against farmers and gardeners: Chauhan

किसान-बागवान विरोधी फैसले ले रही सरकार : चौहान

Fri, 31 Jan 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Government taking decisions against farmers and gardeners: Chauhan
बालीचौकी (मंडी)। सेब उत्पादक संघ लोकल कमेटी बालीचौकी की बैठक अध्यक्ष ओमचंद की अध्यक्षता में पंजाई में हुई। अध्यक्षता राज्य उपाध्यक्ष नारायण चौहान ने की और राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा ने भी भाग लिया। बैठक में राज्य कमेटी उपाध्यक्ष नारायण चौहान ने कहा कि आज सरकार और सरकार का तंत्र एक के बाद एक किसान और बागवान विरोधी निर्णय ले रहा है। जिस तरह से सरकार और सरकार का तंत्र किसानों की जमीन से बेदखली कर रहा है, यह हैरान कर देने वाला है।
विज्ञापन

आम जनता के सामने लड़ाई लड़ने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। सेब उत्पादक संघ ने विभागों में खाली पड़े पदों को भरने को लेकर भी चर्चा की। साथ ही टकोली टोल प्लाजा पर भी गहनता से प्रशासन से सोच विचार पर फैसला लेने की बात कही। टोल प्लाजा में खेती के उत्पाद को रियायत दी जानी चाहिए ताकि लोग अपने सेब और सब्जियों को बिना किसी टैक्स के सब्जी मंडियों तक पहुंचा सकें।
विज्ञापन

सभी मसलों को लेकर सेब उत्पादक संघ गांव में बैठक करेगा। चार फरवरी को लारजी में अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। अधिवेशन में फिर से इन मांगों पर चर्चा की जाएगी और आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। बैठक में किसान सभा के सचिव यदुनंदन राय लाल सिंह, देवेंद्र पाल, प्रकाश चंद, प्रिंस कुमार, पुणे राम, धर्मचंद सहित कई लोग उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed