फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   government should increase the retairment age

डाक्टरों की तरह चतुर्थ श्रेणी कर्मी की रिटायरमेंट आयु हो 60 साल

Sun, 29 May 2016 05:44 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 29 May 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
government should increase the retairment age
employee - फोटो : getty images

मंडी। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (मनकोटिया गुट) के महासचिव एवं अखिल भारतीय लैब टैक्नीशियन जिला इकाई के प्रधान अमरजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री से हिमाचल में डॉक्टरों के लिए बढ़ाई गई 60 साल की रिटायरमेंट आयु सीमा की तरह 2003 के बाद नियुक्त हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु सीमा भी 60 साल करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


महासचिव अमरजीत शर्मा, प्रेस सचिव जयपाल चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं समाज में एक मिशनरी और महत्वपूर्ण कार्य है और एक डाक्टर का अपने सेवाकाल का जितना लंबा अनुभव होगा, उसका कार्यक्षेत्र भी उतना ही विस्तृत एवं प्रभावी होगा। ऐसी स्थिति में आयु सीमा कोई मायने नहीं रखती।
विज्ञापन


उन्होंने 2003 से पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए आयुसीमा 60 साल निर्धारित थी, लेकिन 2003 के बाद  सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए इस वर्ग के कर्मचारी के लिए आयुसीमा 60 से घटाकर 58 साल कर दी जो कि न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मसले पर सहानुभूतिपूर्वक पुनर्विचार कर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के सेवाकाल की पुरानी स्थिति बहाल करने तथा उसकी आयुसीमा 58 से बढ़ाकर 60 करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed