{"_id":"67a6107fd13157c2020f2ded","slug":"government-is-evicting-in-the-name-of-roads-and-encroachments-mahendra-mandi-news-c-90-1-ssml1045-147311-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क, कब्जों के नाम पर बेदखल कर रही सरकार : महेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क, कब्जों के नाम पर बेदखल कर रही सरकार : महेंद्र
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। हिमाचल किसान सभा की बैठक शुक्रवार को बालीचौकी के नालोन में हुई। इसमें राष्ट्रीय उच्चमार्ग 305 के प्रभावितों ने भाग लिया। बैठक में किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा ने विशेष रूप से भाग लिया।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को लगातार बेदखल करने पर लगी हुई है। यह बेदखली सड़कों के नाम पर या फिर कब्जों के नाम पर की जा रही है। इससे अति गरीब किसान मानसिक तौर पर प्रताड़ित हो रहे हैं। कहा कि आज किसानों को एकजुट होकर अपनी जमीन और जमीन का उचित मुआवजा लेने के लिए लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
इन सभी की लड़ाई को लेकर बैठक में चर्चा की गई। बैठक में मांग उठाई गई कि प्रदेश सरकार भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के फैक्टर दो जिसमें चार गुना मुआवजे की बात की गई है, को लागू करे। इसके साथ नेशनल हाईवे से लोगों की मूलभूत सुविधा, सड़कें, पानी, रास्ते प्रभावित होंगे, उन्हें भी ठीक किया जाए।
विज्ञापन
जिनके घरों, गांव को नेशनल हाईवे के निकलने से नुकसान होगा, उसका मुआवजा भी प्रभावितों को दिया जाए। बैठक में दिलीप सिंह को किसान सभा बालीचौकी का संयोजक बनाया गया। बैठक में प्रमोद कुमार, लक्ष्मी नारायण शर्मा, नरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, वीर सिंह, मेघ सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद