{"_id":"67b77373cc722ce28608a7e6","slug":"give-wet-and-dry-waste-separately-baldev-mandi-news-c-90-1-ssml1045-148453-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग दें गीला-सूखा कचरा : बलदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग दें गीला-सूखा कचरा : बलदेव
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। नगर पंचायत करसोग के वार्ड एक में शनि देव मंदिर जगातखाना के समीप स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत समाधान शिविर का आयोजन वीरवार को किया गया।
इसमें नगर पंचायत करसोग के सचिव बलदेव ठाकुर ने गीला-सूखा कूड़ा और हानिकारक कचरे को अलग रखने के लिए लोगों को जागरूक किया। लोगों से आग्रह किया कि वे नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग दें। प्लास्टिक को न जलाएं। कहा कि नगर पंचायत की ओर से संपत्ति कर को नगर पंचायत कार्यालय में समय पर जमा करवाएं।
जिन लोगों ने अपने घरों में पालतू कुत्ते पाल रखे हैं, उनका पंजीकरण नगर पंचायत कार्यालय में करवाएं। शिविर में छह शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शिविर में वार्ड एक से सदस्य चेतन शर्मा, वार्ड चार से सदस्य सीमा गुप्ता, वार्ड पांच से सदस्य नरसिंह, समाजसेवी खेम राज, अनु आदि मौजूद रहे। संवाद