फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Girls will showcase their talent on the 8th at the Paddle Ground.

Mandi News: पड्डल मैदान में आठ को प्रतिभा दिखाएंगी छात्राएं

Fri, 03 Oct 2025 04:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 04:11 PM IST
विज्ञापन
Girls will showcase their talent on the 8th at the Paddle Ground.
बालिका दिवस पर होगा उत्सव, छात्राओं को मिलेगा आत्मविश्वास का नया आयाम : गुरसिमर सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में 8 अक्तूबर को पड्डल मैदान में बेटियों की प्रतिभा और सशक्तीकरण का मंच बनेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी की ओर से आयोजित देई उत्सव में खेलकूद, निबंध, पोस्टर एवं नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय और आसपास के लगभग 30 सरकारी एवं निजी स्कूलों के नौवीं से जमा दो तक के करीब 900 विद्यार्थी भाग लेंगे। अधिकांश प्रतियोगिताएं विशेष रूप से बालिकाओं के लिए आयोजित होंगी। उत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक हुई। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम मंडी प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे विशेष देई अभियान का हिस्सा है। उत्सव में रस्साकशी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, चेस, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, नारा लेखन प्रतियोगिताएं और फन गेम्स आयोजित होंगे।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता का विषय हर लड़की सुरक्षा, सम्मान और अवसर की हकदार है, पोस्टर निर्माण का विषय लड़कियों को सपने देखने दो, लड़कियों को चमकने दो और नारा लेखन प्रतियोगिता का विषय लड़की को सशक्त बनाओ, देश को सशक्त बनाओ रखा गया है। स्वयं सहायता समूह स्थानीय व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाएंगे। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों के नाम 4 अक्तूबर तक भेजने का अनुरोध किया गया है। बैठक में आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed