{"_id":"68ebee85dcced78d110e31da","slug":"girls-school-mandi-team-winner-in-hockey-mandi-news-c-90-1-mnd1001-172888-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हॉकी में कन्या स्कूल मंडी की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हॉकी में कन्या स्कूल मंडी की टीम विजेता
विज्ञापन
मंडी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में छात्र एवं छात्रा वर्ग की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को रोमांचक मुकाबले हुए।
छात्रा वर्ग की हाॅकी प्रतियोगिता का फाइनल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सुंदरनगर की टीमों के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी की टीम ने 5-0 गोल के अंतर से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब हासिल किया। विपक्षी टीम कोई गोल नहीं कर पाई।
लड़कियों के बास्केटबाल स्पर्धा के फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा की टीम ने सरकाघाट को पराजित किया। लड़कों की फुटबाल स्पर्धा में एनडीपीएस चौंतड़ा की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी को 1-0 गोल के अंतर से पराजित किया। इस अवसर पर जिला खेल प्रभारी श्याम लाल नायक, शारीरिक शिक्षक, मुकेश कुमार, तेज सिंह, इंद्र सिंह तथा राजेंद्र कुमार समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
ट्रायल से चुनी कुराश, ताइक्वांडो और टेबल टेनिस की टीम
अंडर-14 वर्ग में पहली बार शामिल की गई कुराश, ताइक्वांडो और टेबल टेनिस खेल की राज्य स्तरीय टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया। शारीरिक शिक्षक धनी राम और अजय कुमार की देखरेख में तीनों खेलों की टीमों का चयन किया गया। छात्र एवं छात्रा वर्ग की चयनित टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।