{"_id":"69668a4d71072258750c7281","slug":"girls-ashram-students-presented-colourful-programmes-mandi-news-c-90-1-mnd1021-182440-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बालिका आश्रम में छात्राओं ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बालिका आश्रम में छात्राओं ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। बालिका देखभाल संस्थान सुंदरनगर में लोहड़ी पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सुंदरनगर पूनम चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संस्थान की बालिकाओं ने लोक नृत्य, लोकगीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
बालिकाओं को रेवड़ी और मूंगफली वितरित की गई। सभी को खिचड़ी भी परोसी गई। मुख्यातिथि पूनम चौहान ने लोहड़ी पर्व का महत्व बताया। यह पर्व मुख्य रूप से फसल बोने और काटने से जुड़ा हुआ है। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं, जो शीत ऋतु के समापन एवं बसंत ऋतु के आगमन का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोकगीतों, नृत्यों तथा तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली जैसे पारंपरिक पकवानों के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सहयोग का संदेश देता है।
मुख्यातिथि ने बालिकाओं को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहना चाहिए तथा शिक्षा को अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य बनाकर देश व समाज की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में नगर परिषद सुंदरनगर से आए बलवीर सोनी, ऋषि जरियाल, संस्थान का समस्त स्टाफ तथा आश्रम की छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद