{"_id":"5724f0b64f1c1b5e0ca92197","slug":"girl-student-kidnapper","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांवला क्षेत्र से नाबालिग छात्रा अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांवला क्षेत्र से नाबालिग छात्रा अगवा
मंडी
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के भांवला क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा को अगवा करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। परिजनों की शिकायत पर सरकाघाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छात्रा की मां ने शिकायत दर्ज करवाई कि गत 27 अप्रैल को वह अपने घरेलू काम से घर से बाहर गई थी। बेटी उस दिन घर पर ही थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसका पति लोक निर्माण विभाग में नौकरी करता है। जब वह घर लौटी तो बेटी घर पर नहीं थी। आसपास, पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां पता करने पर भी लड़की का कोई पता नहीं लगा। महिला ने हमीरपुर जिला के मुंडखर गांव के एक युवक पर लड़की को भगाकर ले जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने नाबालिग को अगवा करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम हमीरपुर के मुंडखर गांव रवाना की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन