फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   General Ability Test held at Syanji School

Mandi News: स्यांजी स्कूल में सामान्य क्षमता परीक्षा आयोजित

Sun, 27 Apr 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
General Ability Test held at Syanji School
सुंदरनगर(मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्यांजी में सामान्य क्षमता परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा हाटेश्वरी एजुकेशन प्रमोटर समूह ने आयोजित की। इसमें 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों और 12वीं पास कर चुके युवाओं ने भाग लिया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा भविष्य में आने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से विद्यार्थियों को तैयार करना है।
विज्ञापन

दो घंटे की इस परीक्षा में स्यांजी स्कूल तथा आस-पास के 47 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में प्रवक्ता हेम सिंह, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, जितेंद्र ठाकुर तथा डीपीई खेम सिंह मौजूद रहे। प्रवक्ता राकेश कुमार ने बताया कि आज यह परीक्षा स्यांजी स्कूल के साथ मॉडर्न हाईटेक स्कूल में भी आयोजित की गई। इसमें बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश पुलिस, आर्मी, क्लर्क और अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक मॉडल का काम करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed