{"_id":"68c5b8c9013a0ce5100975e2","slug":"gaushala-collapsed-due-to-landslide-in-kot-village-two-cattle-buried-under-the-debris-mandi-news-c-90-1-ssml1025-169497-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कोट गांव में भूस्खलन से गोशाला ढही, मलबे में दबे दो मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कोट गांव में भूस्खलन से गोशाला ढही, मलबे में दबे दो मवेशी
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र के कोट गांव में शुक्रवार रात भारी बारिश एवं भूस्खलन से वेद प्रकाश चंद और प्रेम सिंह के मकानों को खतरा हो गया है। भूस्खलन से विनोद कुमार की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। गोशाला में भैंस समेत दो मवेशी दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक मवेशी को बचा लिया जबकि दुधारू भैंस की दबने से मौत हो गई।
स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से गोशाला का मलबा हटाकर मृत मवेशी को बाहर निकाला। एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, तहसीलदार बलद्वाड़ा प्रवीन शर्मा, नायब तहसीलदार रिखी राम, एरिया कानूनगो कमलेश कुमार और हलका पटवारी सचिन ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित वेद प्रकाश को चार तिरपाल और प्रभावित विनोद कुमार को दस हजार रुपये की फौरी राहत भेंट की है।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक दलीप ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को अपनी ओर से 20 हजार रुपये की सहायता दी। भूस्खलन वाली डंगा लगाने के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। संवाद