फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gaushala ashes in Langana, loss of thousands

Mandi News: लांगणा में गोशाला राख, हजारों का नुकसान

Sun, 30 Apr 2023 05:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 30 Apr 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Gaushala ashes in Langana, loss of thousands
लागणा में जली गोशाला को देखते लोग
लडभड़ोल (मंडी)। उपतहसील मकरीडी की लांगणा पंचायत के लांगणा गांव में गोशाला में अचानक आग गई। इससे गोशाला के मालिक को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गोशाला संजय कुमार पुत्र ताराचंद बिष्ट निवासी लांगणा की है। रविवार को 11:30 बजे के आसपास गोशाला में अचानक आग लग गई। इसके चलते यहां रखी घास और सामान जल गया। बता दें कि जब आग की लपटें गोशाला से उड़ती देखी तो एक ग्रामीण ने इसकी सूचना गोशाला के मालिक को दी। लोगों और लांगणा के दुकानदारों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग से गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। क्षेत्रीय कानूनगो मकरीडी सुनील दत्त और पटवारी लांगणा नीलम ठाकुर ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। पटवारी नीलम ठाकुर ने बताया कि गोशाला में आग लगने से पीड़ित को 80 हजार का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed