फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gas distribution route chart for November released for Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में नवंबर का गैस वितरण रूट चार्ट जारी

Tue, 03 Nov 2026 10:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 03 Nov 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
Gas distribution route chart for November released for Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। इंडेन गैस एजेंसी जोगिंद्रनगर ने नवंबर 2026 के लिए घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति का रूट चार्ट जारी कर दिया है। इसके तहत 30 नवंबर तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र की निर्धारित तिथि के अनुसार गैस सिलिंडर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

वितरण कार्य 3 नवंबर से शुरू होगा। 3 नवंबर को द्रुबल, लोअर द्रुबल, लडवान और भरमेरा जैसे क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी। 4 नवंबर को कुराटी, ढगोन, पिपली और दंदेहड़ सहित कई स्थानों पर सिलिंडर मिलेंगे। 5 नवंबर को लोअर जोन, झमेहड़, चक्का और नेरी-लांगना जैसे क्षेत्रों में वितरण होगा।
विज्ञापन


नगर परिषद जोगिंद्रनगर क्षेत्र में 9 नवंबर, 16 नवंबर और 30 नवंबर को गैस सिलिंडर पहुंचाए जाएंगे। 10 नवंबर को अप्रोच रोड, कुपड़ और शानन जैसे इलाकों में आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 नवंबर को हराबाग, ब्रिज मंडी और पंजआगना में सिलिंडर वितरित किए जाएंगे। 14 नवंबर को मझारनू, कुफरू, नेर और बनेहड़ जैसे क्षेत्रों में आपूर्ति निर्धारित है।
नवंबर के मध्य में भी कई क्षेत्रों में आपूर्ति जारी रहेगी। 17 नवंबर को भराडू, बिहू टिक्कर और गडूही में सिलिंडर मिलेंगे। 18 नवंबर को कस, बटोहलू और सरस्वती स्कूल जैसे स्थानों पर वितरण होगा।
21 नवंबर को सियुन, बदेहड़ और बीड़ रोड में गैस सिलिंडर पहुंचाए जाएंगे। 22 नवंबर को सुकाबाग, पस्सल, चौतरा और तिब्बती कॉलोनी में आपूर्ति होगी। महीने के अंत में 25 नवंबर को लोअर ढेलू, वार्ड नंबर-4 और कर्मणि बस्ती टिकरू में वितरण होगा।

एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि यदि किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर गैस आपूर्ति वाहन नहीं पहुंच पाता है तो अगले दिन सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। कच्ची सड़कों वाले क्षेत्रों में आपूर्ति मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। उन्हाेंने उपभोक्ताओं से निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार गैस सिलिंडर प्राप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed