फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Garland of Nyar offered to Lord Shiva during dance and saraj

Mandi News: नाचन और सराज में शिवजी को अर्पित की न्यार की माला

Thu, 27 Feb 2025 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Feb 2025 05:01 AM IST
विज्ञापन
Garland of Nyar offered to Lord Shiva during dance and saraj
शिवजी को अर्पित करने के लिए न्यार की माला बनाते लोग। संवाद
गोहर (मंडी )। महाशिवरात्रि पर्व नाचन और सराज घाटी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। बुधवार को घाटी के लोगों ने शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना की और न्यार, कुपु, रखाल और द्रुभा की माला भोलेनाथ को अर्पित की। खारका उत्सव के दौरान शिवजी के नाम का कीर्तन रातभर गाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नृत्य किया। शिवजी को विशेष जड़ी-बूटी न्यार की माला पहनाई गई और इसी जड़ी-बूटी से धूप अर्पित की गई। मान्यता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। श्रद्धालुओं ने शिवजी को मीठे रोट, रोट और भले अर्पित किए, जिसे प्रसाद के रूप में कई दिनों तक ग्रहण किया जाता है। शिवजी के गूर टेक चंद ने बताया कि खारका उत्सव नाचन और सराज घाटी की प्राचीन संस्कृति को संजोए हुए है और यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed