{"_id":"668156225c050e242c044717","slug":"garbage-stains-the-beauty-of-the-city-condition-at-the-bus-stand-is-bad-mandi-news-c-90-1-mrt1064-129889-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शहर की सुंदरता पर कचरे के दाग, बस स्टैंड पर स्थिति बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शहर की सुंदरता पर कचरे के दाग, बस स्टैंड पर स्थिति बदहाल
Sun, 30 Jun 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
मंडी बस अड्डा प्रभारी पवन गुलेरिया। संवाद
बस स्टैंड पर कूड़ेदान होने के बावजूद यात्री खुले में गिरा रहे कचरा, कई दुकानदारों ने भी नहीं रखे कूड़ेदान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। किसी भी शहर का बस स्टैंड वहां की पहचान होता है, क्योंकि हर आने वाला सबसे पहले वहां ही उतरता है। इसे देखकर ही शहर की खूबसूरती का अंदाजा लग जाता है। सांस्कृतिक राजधानी और छोटी काशी से मशहूर मंडी शहर के सौंदर्य पर भी इन दिनों बस अड्डा गंदगी का दाग लगा रहा है। दोपहर तक कूड़ा बस काउंटर के आसपास पड़ा रहता है। हालांकि कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान लगाए गए हैं, लेकिन अड्डा प्रबंधन की ओर से सख्ती न करने से यात्री बस अड्डे को गंदा करने से परहेज नहीं कर रहे। यात्री दुकान से सामान लेकर खाते हैं और वहीं पर उनके रैपर गिरा रहे हैं। बस अड्रा पर आइसक्रीम समेत अन्य खाने का सामान बेचने वाले कई दुकानदारों ने भी दुकान के आगे कूड़ेदान नहीं रखे हैं। इससे गंदगी फैलना स्वभाविक है। बता दें कि मंडी बस स्टैंड पर रोजाना हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही लगी रहती है। देश-प्रदेश से पर्यटक भी यहां पहुंचते हैं। ऐसे में यहां गदंगी शहर की सुंदरता को लेकर सही संदेश नहीं दे रही है। हालांकि बस अड्डे को छोड़कर शहर के मुख्य बाजारों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त है।
अड्डा प्रबंधन बोला- कूड़ा गिराने पर अब होगा 500 रुपये का चालान
बस अड्डा प्रभारी पवन गुलेरिया ने बताया कि अड्डे पर गंदगी फैलाने वालों से निपटने के लिए प्रबंधन अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। अगर कोई खाद्य पदार्थों को खाने के बाद उसके रैपर गिराता है तो उसका मौके पर 500 रुपये का चालान किया जाएगा। इसके लिए सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। बस अड्डे पर जगह-जगह कूड़ेदान लगाए गए हैं। अगर किसी दुकानदार ने अपनी दुकान के आगे कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं की है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सफाई व्यवस्था को लेकर ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं।
रात को बन रहा नशेड़ियों का अड्डा
बस अड्डा रात के समय शराबियों का अड्डा बन रहा है। सफाई कर्मियों के मुताबिक रोजाना सुबह बस अड्डे की चहारदीवारी से 30 से 40 शराब की छोटी बोतलें पड़ी होती हैं। इसके अलावा खाने का सामान भी इधर-उधर गिराया जा रहा है। अड्डे पर सफाई की जिम्मेदारी संभाल रहे ठेकेदार अभय ने बताया कि दिन में 3 बार बस अड्डे की सफाई करवाई जा रही है। इसके बावजूद यात्री जहां दिल कर रहा है, वहीं, पर खाने और पीने के बाद उनके रैपर आदि को गिरा रहे हैं।